Login

कैंसर के क्या लक्षण हैं और कैंसर क्यों होता है?

कैंसर के क्या लक्षण हैं और कैंसर क्यों होता है?

कैंसर के इलाज की ओर पहला कदम है उसे अच्छी और भासके की जगह से जाँच करवाना ताकि एक सटीक और...

शरीर में होने वाली असामान्य और खतरनाक स्थिति, जिसमें कोशिकाओं की असामान्य वृद्धी होती है, उसे कैंसर कहते हैं। कोशिकाओं के विभाजन पर आम तोर पर शरीर का नियन्त्राण रहता है, लेकिन अगर किसी विशेष कारन से अगर किसी विशेष अंग की कोशिकाओं का नियंत्रण न रहे तो वो असामान्य रूप से बढ़ने लगती है और tumor का रूप ले लेती है! आसान शब्दों में कहा जाये तो जब शरीर के किसी अंग में अगर असामन्य गति से कोशिकाएं बढ़ने लगे तो वे गांठ बना देती है जिसे tumor कहा जाता है लेकिन अगर blood cancer है तो गांठ नहीं बनती। यह शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। 

Tumor दो प्रकार के हो सकते हैं , पहला Benign Tumor और दूसरा Malignant Tumor, Malignant Tumor फैल कर शरीर  के दूसरे अंगो को भी कैंसर पीड़ित कर सकता है जबकि benign tumor फैलता नहीं है । 

कैंसर होने के कारण?

कैंसर होने के कारण

Cancer होने का कोई ज्ञात कारन नहीं है। कुछ पदार्थ जिन्हे Carcinogen कहा जाता है, वो कैंसर  होने की सम्भावना को बढ़ा सकते है। 

कुछ कारन नीचे लिखे हैं:

  • सिगरेट पीना या तम्बाकू खाना- तम्बाकू या उससे बनने वाले पदार्थ जैसे की गुटका सिगरेट खैनी वगैरहरा यदि लम्बे समय तक सेवन में रहे तो cancer होने का कारन बन सकते हैं। 
  • शराब - अगर शराब लम्बे समय तक पिया जाये तो भी Cancer होने का कारन बन सकती है और अगर Alchohol सिगरेट क साथ सेवन किया जाये तो Cancer होने की सम्भावना दुगनी हो जाती है।  
  • Genes - यदि परिवार में किसी को cancer है तो तुम्हे भी कैंसर होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसे कहते है Genes का असर Cancer होने पर। 
  • Virus - Virus जो कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं उनमें Hepatitis B और Hepatitis C होते हैं, जो 50 % तक Liver Cancer के लिए जिम्मेदार होते हैं। साथ ही Human Papilloma Virus 99.9% Mammals में Cervical Cancer के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  • X ray- बार बार xray करने पर भी cancer होने की सम्भावना बढ़ जाती है। 
  • Unhealthy फ़ूड - Refined फ़ूड जिसमे फाइबर की मात्रा कम होती है, वो खाना भी Cancer होने की सम्भावना बढ़ा देता है। 

कैंसर के प्रकार?

6 तरह के कैंसर होते हैं, जिसमें :

कैंसर  के लक्षण

कैंसर अलग अलग प्रकार का होता है और सभी प्रकार की cancer के अलग अलग लक्षण होते हैं। उन्हें symptoms एंड signs को देख कर cancer के प्रकार की जानकारी मिल सकती है, कुछ लक्षण सामान्य भी होते हैं जो किसी भी Cancer के प्रकार में हो सकते हैं –

  • अचानक वजन कम होना (Unexplained Weight Loss): अगर बिना किसी कारन जबकि हम खा पी भी सही रहे हो फिर भी अगर लगातार वजन कम हो रहा है तो cancer की जाँच करवा लेनी चाहिए, ये pancreatic cancer, stomach cancer या lung कैंसर से पीड़ित होने के लक्षण हो सकते हैं। 
  • अत्यधिक थकान: बिना किसी कारन सारा दिन थकान  रहे हो leukemia, या colon cancer होने पर इशारा करता है। 
  • गांठ (Lump): किसी भी तरह की गांठ या लम्प नजर आए, तो संभवत यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। स्तन कैंसर, लिम्फ नोड्स, सॉफ्ट ऊतक और अंडकोष (Testicles) में होने वाले कैंसर में आमतौर पर गांठ होते हैं।
  • एनीमिया (Anemia): एनीमिया होने पर लाल रक्त कोशिका में भारी कमी आ जाती है। यह हेमटोलॉजिकल कैंसर का संकेत (haematological cancers) हो सकता है।
  • लिम्फ नोड्स में सूजन (Swelling in Lymph Nodes): तीन से चार सप्ताह तक Glands में सूजन (Swollen glands) बने रहना ठीक नहीं। lymph nodes के आकार में वृद्धि भी कैंसर का संकेत होती है।
  • त्वचा में बदलाव (Changes in the Skin): अगर त्वचा में किसी भी तरह का बदलाव आ रहा हो जैसे की त्वचा पीला पड़ना, काला पड़ना या लाल हो जाना, ये सब cancer होने के लक्षण हो सकते हैं। अगर शरीर के किसी अंग पर मास्सा हो और उसका रंग रूप और आकर बदल रहा हो तो यह भी चिंता का कारन हो सकता है। अगर कोई घाव ठीक नही हो रहा है बोहोत समय हो गया है तो भी ध्यान देना चाहिए और Cancer Diagnosis करवाना चहिये। 
  • तेज दर्द ( Acute Pain ): शरीर में किसी भी जगह पर तीव्र दर्द होना Bone Cancer या Testicular Cancer का संकेत हो सकता है। Colorectal या फिर Pancreatic Cancer में भी तेज दर्द हो सकता है। 

कैंसर  के स्टेज

कैंसर  के स्टेज

ज़्यादातर Cancer में Tumor होता है और इन्हें पांच चरणों (Stages) में बाँटा जा सकता है। Cancer के ये सभी स्टेज दर्शाते हैं कि आपका Cancer कितना गंभीर रूप ले चुका है।

  • स्टेज 0 (Stage 0): यह दर्शाता है कि आपको कैंसर नहीं है। हालांकि, शरीर में कुछ असामान्य कोशिकाएं मौजूद होती है, जो कैंसर में विकसित हो सकती हैं।
  • पहला चरण (Stage I): इस स्टेज में Tumor छोटा होता है और Cancer कोशिकाएं केवल एक क्षेत्र में फैलती हैं।
  • दूसरा और तीसरा चरण (Stage II and III): पहले और दूसरे स्टेज में tumor का आकार बड़ा हो जाता है और cancer कोशिकाएं पास स्थित अंगों और lymph nodes में भी फैलने लगती हैं।
  • चौथा चरण ((Stage IV): यह cancer का आखिरी और बेहद खतरनाक स्टेज होता है, जिसे मेटास्टेटिक कैंसर (metastatic cancer) भी कहते हैं। इस स्टेज में cancer शरीर के दूसरे अंगों में फैलना शुरू कर देता है।

कैंसर का इलाज

डॉक्टर Cancer को पहले Diagnose करते हैं उसके आकर, रूप, और स्थान के आधार पर ही उसके ठीक करने की क्रिया को प्लान किया जाता है, Cancer ट्रीट करने के कुछ तरीके निचे लिखे हैं, उनमे से कोई एक या एक से ज़्यादा की सहायता से Cancer को ठीक या कम किया जा सकता है। 

सर्जरी(Surgery) - सर्जरी के माध्यम से cancer से पीड़ित अंग को डॉक्टर के द्वारा निकला जाता है जैसे की tumor, lymph node, इत्यादि। यदि Metastatic Cancer है तो सर्जरी सबसे अच्छा इलाज है। कभी कभी डॉक्टर cancer की गंभीरता का पता लगाने के लिए भी सर्जरी करते है ताकि वे उस कटे हुए हिस्से का examination कर सके जिसे biopsy कहते हैं।

कीमोथेरेपी (Chemotherapy)- कीमोथेरेपी कई सातगैस में विभाजित है। इस प्रक्रिया को दवाइयों यानि drugs के माध्यम से ठीक किया जाता है। इस प्रक्रिया में बालों का झड़ना लाज़मी है। दवाओं को कभी कभी खाने के माध्यम से पोर कभी इंजेक्शन के माध्यम से भी शरीर में पोहचए जाता है। 

रेडिएशन थेरेपी (Radiation therapy)

रेडिएशन कैंसर कोशिकाओं पर सीधा असर करता है और उन्हें दोबारा बढ़ने से रोकता है। इस प्रक्रिया में, high-energy particles या Waves का उपयोग करके cancer कोशिकाओं को नष्ट करने की कोशिश की जाती है।

इम्‍यूनोथेरेपी (Immunotherapy)

इम्‍यूनोथेरेपी आपकी Cancer कोशिकाओं से लड़ने में सक्षम बनाती है।

हार्मोन थेरेपी (Hormone Therapy)

इस थेरेपी का उपयोग उन कैंसर के उपचार के लिए किया जाता है, जो हार्मोन से प्रभावित होते हैं। हार्मोन थेरेपी से blood cancer और prostate cancer में काफी हद तक सुधार होता है।

निष्कर्ष

देर से होने वाले चेकअप की तुलना में जल्दी जांच हमेशा बेहतर होती है। हमारे केंद्र में कई स्वास्थ्य जांचों में सुरक्षा, सावधानी और देखभाल को दर्शाया गया है।

गणेश डायग्नोस्टिक एंड इमेजिनिंग सेंटर में, हम आपके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए शीघ्र निर्धारित उपचार सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार के परीक्षण के लिए सरल और व्यापक स्वास्थ्य पैकेज प्रस्तुत करते हैं।

इसलिए, अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने और सक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द हमसे मिलें।